New Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with participants of the Viksit Vibrant Village Programme 2026 via video conferencing from New Delhi on Sunday, July 26, 2026. (Photo: IANS/Video Grab)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए नंदन नीलेकानी की अध्यक्षता में हाई पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने पर काम करेगी।
जुलाई 27, नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
उन्होंने परीक्षा सुधारों के लिए एक हाई पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है, जिसका नेतृत्व प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकानी करेंगे। एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने पर काम करेगी। इसकी सिफारिशों के आधार पर भविष्य की परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
टास्क फोर्स में पूर्व आईबी निदेशक तपन डेका, पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि सरकार परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने और करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।