हर घर से उठेगी एकता की लौ, हर परिवार जलाएगा 21 दीपक
भोपाल। भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 27 अक्टूबर 2025 को कोलार रोड स्थित जेके अस्पताल के सामने भगवान श्री सहस्त्रबाहु ब्रिज पर एक अद्वितीय दृश्य साकार होगा। कलचुरी समाज के हजारों दीपों से आलोकित यह सेतु समाज की एकता, संस्कृति और सेवा की ज्योति बनकर जगमगाएगा।
10,001 दीपों से जगमगाएगा सहस्त्रबाहु ब्रिज
भोपाल- कलचुरी सेना मध्यप्रदेश एवं अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य सहस्त्रदीपोत्सव में 10,001 दीपों की लौ समाज के आत्मगौरव और संगठन शक्ति का प्रतीक बनेगी।
कार्यक्रम संयोजक राजेश राय ने बताया कि दीपोत्सव का शुभारंभ भगवान श्री सहस्त्रार्जुन (सहस्त्रबाहु) जी की पूजा-अर्चना, आरती और जयघोष से होगा। तत्पश्चात समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच विशिष्ट समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।
हर घर से पहुंचेगा उजाला — 21 दीपक, तेल-बाती और आत्मीयता के साथ
आयोजन समिति ने समाज के प्रत्येक परिवार से 21 घी के दीपक, तेल और बाती लेकर आने की अपील की है। यह अपील मात्र आयोजन के लिए नहीं, बल्कि समाज की आत्मा को प्रज्वलित करने का संदेश है।
जैसे-जैसे दीपदान की तिथि नज़दीक आ रही है, समाज के हर वर्ग में अद्भुत उत्साह देखा जा रहा है — बच्चे, युवा, माताएं और बहनें अपने हाथों से दीप तैयार कर रही हैं। घर-घर में दीपक सज रहे हैं, और हर दिल में एक ही संकल्प है —
“हम अपने समाज का दीप खुद जलाएंगे, अपने भविष्य को खुद रोशन करेंगे।”
यह दीपोत्सव बनेगा समाज एकता का प्रतीक
जब समाज अपने मूल्यों को पहचानता है, तब उसका भविष्य उज्जवल होता है। यह सहस्त्रदीपोत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज जागरण और आत्मगौरव का महान आंदोलन है। सहस्त्रबाहु ब्रिज पर दीपों की यह जगमगाहट आने वाली पीढ़ियों को एकता, संस्कृति और सेवा का संदेश देगी।
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.