मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान सरकार वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट और समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी सहित कुल 14 विधेयक सदन में प्रस्तुत करेगी। विपक्ष कांग्रेस ने आदिवासियों पर अत्याचार, कानून-व्यवस्था और जनहित के अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जबकि भाजपा भी जवाबी तैयारी में जुटी है। विधानसभा सचिवालय को अब तक कुल 1 हजार 756 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिनमें 900 तारांकित और 856 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 267 ध्यानाकर्षण, पांच स्थगन प्रस्ताव, 20 अशासकीय संकल्प और 77 शून्यकाल की सूचनाएं भी मिली हैं। सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की तैयारियों का जायजा लिया और विधानसभा परिसर में स्थापित महापुरुषों के तैलचित्रों का अवलोकन किया। —- होल्डअप — मप्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से यूसीसी समेत 14 विधेयक होंगे पेश 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट आज सदन में होगा प्रस्तुत 1 हजार 756 प्रश्न, 267 ध्यानाकर्षण और 77 शून्यकाल की सूचनाएं प्राप्त कांग्रेस उठाएगी आदिवासी, कानून-व्यवस्था के मुद्दे