दिनांक 27.02.2026
विज्ञान संचार केन्द्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा साइंस अवेयरनेस प्रोग्राम इन ट्राइबल स्कूल ऑफ एमपी परियोजना के अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, रायसेन में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस परियोजना को मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौदयोगिकी परिषद, भोपाल द्वारा इस कार्यक्रम को प्रायोजित एवं समर्थित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान में ड्राई आइस, द्रव्यमान केंद्र,गुरुत्वाकर्षण तथा फैराडे के नियम जैसे विषयों पर कई रोचक प्रयोग प्रस्तुत किए गए, जिन्हें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देखा और समझा।
विज्ञान फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से भी विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया, जिससे उनकी जिज्ञासा और रुचि में वृद्धि हुई।
इसके साथ ही ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप पुस्तकें प्रदान की गईं। कार्यक्रम में खगोलीय अवलोकन भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा का अवलोकन किया।
इस कार्यक्रम में केन्द्र के टीम सदस्यों भूपेन्द्र सिंह, श्री रामपाल श्री उमेश कुमार, श्री विवेक सांगोडे, श्री शुभम राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार जैन, शिक्षक श्री विश्वजीत आर्य, श्री सत्यम शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम अत्यंत सफल, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।