संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आज CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से संसद तक प्रस्तावित मार्च के लिए न तो कोई अनुमति मांगी गई है और न ही प्रशासन ने इसकी मंजूरी दी है |
जुलाई 20, नई दिल्ली:
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आज CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से संसद तक प्रस्तावित मार्च के लिए न तो कोई अनुमति मांगी गई है और न ही प्रशासन ने इसकी मंजूरी दी है। ऐसे में किसी भी अनाधिकृत मार्च, जुलूस या प्रदर्शन में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 163 लागू है। इसके तहत विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। पुलिस ने कहा है कि केवल जंतर-मंतर के निर्धारित प्रदर्शन स्थल पर पूर्व अनुमति के साथ ही प्रदर्शन की अनुमति होगी।