कलचुरी महिला इकाई ने गरिमामय ढंग से किया कुलदेवता पूजन व सम्मान समारोह
इंदौर। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की महिला इकाई द्वारा इंदौर (मध्यप्रदेश) में कुलदेवता पूजन, हल्दी-कुमकुम, गुरु पूजन एवं स्वागत-सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलचुरी समाज की बहनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौधरी (दिल्ली) एवं नीलम शिवहरे के मार्गदर्शन में किया गया। सर्वप्रथम राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान के चित्र पर मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयनारायण चौकसे, श्रीमती अर्चना जायसवाल, एम.एल. राय, श्रीमती सुमित्रा चौकसे सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात श्रीमती कमलेश राय, रंजना सूर्यवंशी एवं मनीष राय द्वारा उपस्थित महिलाओं का हल्दी-कुमकुम लगाकर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।

स्वागत भाषण में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि महिला इकाई का मुख्य उद्देश्य कलचुरी समाज की महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर महिला इकाई द्वारा समाज सेवा, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री जयनारायण चौकसे को शिक्षा शिरोमणि उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही कलचुरी समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती अर्चना जायसवाल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री चौकसे एवं श्रीमती जायसवाल ने महेश्वर में भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रस्तावित 100 फीट ऊँची प्रतिमा एवं स्थल से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में संत एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्री ओमप्रकाश जी का अभिनंदन किया गया। श्रीमती अर्चना जायसवाल ने सभी महिलाओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया। वहीं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुश्री शिवानी शिवहरे के सम्मान के साथ महेश्वर में शीघ्र मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने की जानकारी भी दी गई।